नई दिल्ली. एक्ट्रेस यामी गौतम ने शादी कर ली है और उनकी शादी की पहली तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है. यामी ने फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के डायरेक्टर आदित्य धर से शादी की है. ये शादी काफी इंटीमेट थी और इसमें दोनों के परिवार के लोग ही थे. यामी ने अपनी शादी की पहली तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- तुम्हारी रौशनी में मैंने प्यार सीखा है. – रूमी. हमारे परिवार के आशीर्वाद के साथ हमने एक इंटिमेट सेरेमनी में शादी कर ली है. प्राइवेट इंसान होने की वजह से हम दोनों ने इस खुशी भरे मौके को अपने परिवार के साथ बांटा है.
http://ओपन स्कूल परीक्षा : 5 दिन के भीतर घर से लिखकर अध्ययन केन्द्र में जमा करना होगा उत्तरपुस्तिका
हम अपने प्यार और दोस्ती के इस सफर में आपकी दुआएं और आशीर्वाद चाहेंगे. प्यार, यामी और आदित्य. यामी और आदित्य ने एक जैसी तस्वीर और एक जैसी पोस्ट शेयर की है. अपनी शादी की तस्वीर में एक्ट्रेस लाल साड़ी में सजी नजर आ रही हैं. यामी शादी की तस्वीर ने उनके फैंस को एक खूबसूरत सरप्राइज दिया है. यामी और आदित्य की इस तस्वीर पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोग जमकर बधाइयां दे रहे हैं. बता दें कि यामी गौतम और आदित्य धर ने फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में साथ काम किया था. इस फिल्म में विक्की कौशल ने मुख्य भूमिका निभाई थी. फिल्म को खूब सराहना मिली थी.










