नई दिल्ली. यामाहा मोटर इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी फ्लैगशिप 155cc सुपर स्पोर्ट मोटरसाइकिल YZF-R15M का वर्ल्ड GP 60वीं एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च किया है. इसकी कीमत 1,88,300 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है. इसमें 155cc लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है. यह इंजन 10,000 rpm पर 18.4 ps का पावर जेनरेट करता है. इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. यामाहा की इस बाइक के स्पेशल एडिशन में गोल्डन अलॉय व्हील और गोल्डन ट्यूनिंग फोर्क एंब्लेम है. इसके अलावा ब्लैक लीवर है. बाइक के फ्यूल टैंक पर खास बैजिंग दी गई है. इसमें स्टैंडर्ड फीचर के साथ कई एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं.
https://Jahangirpuri Violence: जहांगीरपुरी हिंसा मामले में अब तक 14 लोग गिरफ्तार
बाइक में ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, गोल्डन अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क, YZF-R1 वाले गियर शिफ्ट इंडिकेटर, ट्रैक एंड स्ट्रीट मोड के साथ एलसीडी इंस्ट्रमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स हैं. बाइक में ब्लूटूथ एनेबल्ड यामाहा मोटरसाइकिल कनेक्ट एडवांस फीचर भी है. यामाहा मोटर इंडिया ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन ईशिन चिहाना ने कहा कि डब्ल्यूजीपी की 60वीं वर्षगांठ में YZF-R15M हमारी रेसिंग विरासत की याद दिलाने से कहीं ज्यादा है. हमें विश्वास है कि फीचर्स और टेक्नोलॉजी के नए सेट के साथ एमटी -15 वैरिएंट 2.0 सबसे ज्यादा युवा ग्राहकों को आकर्षित करेगा, जो एक प्रीमियम स्ट्रीट-न्यूड मोटरसाइकिल की तलाश में हैं.










