আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Yamaha Fascino 125 FI Hybrid भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और खासियत

Published on: July 25, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. यामाहा ने अपना हाइब्रिड स्‍कूटर Fascino 125 FI Hybrid भारत में लॉन्‍च कर दिया है. इसकी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 70,000 रुपए रखी गई है. वहीं, इसके डिस्क ब्रेक वैरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 76,530 रुपए है. कंपनी ने बताया कि यह नया स्कूटर भारतीय ऑटो बाजार में जुलाई 2021 के आखिर में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा. यामाहा के नए फसीनो 125 एफआई हाइब्रिड स्‍कूटर में स्मार्ट मोटर जेनरेटर सिस्टम उपलब्‍ध कराया गया है. ये नए हाइब्रिड सिस्टम के मुताबिक काम करता है. स्कूटर को बंद से एक्सीलरेट करने पर एसएमजी एक इलेक्ट्रिक मोटर की तरह काम करता है, जो सुरक्षा को बढ़ाते हैं. हाइब्रिड स्‍कूटर में पावर के लिए बीएस-6 कम्प्लायंस वाला 125 सीसी का एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है. इसमें फ्यूल इंजेक्टेड तकनीक का इस्तेमाल किया गया है.

http://Samsung Galaxy A22 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

इसका इंजन 6,500 आरपीएम पर 8.2 PS की मैक्सिमम पावर और 5,000 आरपीएम पर 10.3 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें साइड स्टैंड इंजन कट ऑफ स्विच फीचर बतौर स्टैंडर्ड दिया गया है. हाइब्रिड स्‍कूट का डिस्क ब्रेक वैरिएंट 9 कलर ऑप्शंस में ग्राहकों को उपलब्ध कराया जाएगा. इनमें विविड रेड स्पेशल, मैट ब्लैक स्पेशल, कूल ब्लू मैटेलिक, डार्क मैट ब्लू, सुवे कॉपर, येलो कॉकटेल, सियान ब्लू, विविड रेड और मैटेलिक ब्लैक शामिल हैं. वहीं, ड्रम ब्रेक वैरिएंट में 7 कलर ऑप्शंस मिलेंगे. इनमें विविड रेड, कूल ब्लू मैटेलिक, येलो कॉकटेल, डार्क मैट ब्लू, सुवे कॉपर, सियान ब्लू और मैटेलिक ब्लैक शामिल हैं. डिस्क ब्रेक वैरिएंट ब्लूटूथ यामाहा मोटरसाइकिल कनेक्ट एक्स ऐप से लैस है. इसमें एलईडी हेडलाइट्स, डीआरएल, एलईडी टेल लाइट और डिजिटल इंस्ट्रुमेंटेशन जैसे फीचर्स मिलेंगे.

http://OnePlus Nord 2 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now