আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Yamaha 2021 FZ-FI और FZS-FI भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

Published on: February 11, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. Yamaha Motor India ने Yamaha 2021 FZ-FI और 2021 FZS-FI मोटरसाइकिल को भारत में लॉन्च कर दिया है. भारतीय बाजार में FZ-FI की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1,03,700 रुपए है, जो मौजूदा मॉडल से 1000 रुपए ज्यादा महंगी है. वहीं, Yamaha 2021 FZS-FI की कीमत में 2,500 रुपए की बढ़ोतरी की गई है, जिसकी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1,07,200 रुपए है. दोनों ही मोटरसाइकिल में पावर के लिए 149सीसी, एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, SOHC, 2-वाल्व, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है. इन मोटरसाइकिलों में दिया गया इंजन 12.4PS का मैक्सिमम पावर और 13.6Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इन बाइक्स का इंजन 5-स्पीड कॉन्सटेंट मेश गियरबॉक्स से लैस है. दोनों ही मोटरसाइकिलों अब 2 किलोग्राम हल्की हो गई हैं. इनका वजन 135 किलोग्राम है.

http://5 माह की बच्ची की जान बचाने आगे आए पीएम मोदी, इंजेक्शन पर 6 करोड़ का टैक्स किया माफ

यामाहा ने अपनी FZ सीरीज की इन दो मोटरसाइकिलों में साइड स्टैंड इंजन कटऑफ स्विच दिया है. इसके अलावा कंपनी की तरफ से इन बाइक्स में इन-बिल्ट ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फीचर दिया है. यामाहा मोटरसाइकिल कनेक्ट एक्स ब्लूटूथ तकनीक के साथ अब ग्राहकों को इन बाइक्स में Answer back, E-lock, Locate my bike, Hazard, जैसे कई शानदार फीचर्स मिलेंगे. यामाहा 2021 FZ-FI और 2021 FZS-FI में LED हेडलाइट, फुली-डिजिटल LCD इंस्ट्रूमेंट पैनल, टू-लेवल सिंगल-पीस सीट और बॉश सिंगल-चैनल एबीएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं. कंपनी का दावा है कि इन दोनों ही मोटरसाइकिलों के एग्जॉस्ट सिस्टम को ट्यून्ड किया गया है, जिससे इनमें बेहतर साउंड मिलेगा. यामाहा 2021 FZ-FI भारतीय बाजार में दो कलर वेरिएंट्स रेसिंग ब्लू और मैटेलिक ब्लैक में उपलब्ध है वहीं FZS-FI पांच कलर वेरिएंट्स डार्क मैट ब्लू, मैट ब्लैक, डार्कनाइट, विंटेज एडिशन और नया मैट रेड में उपलब्ध है.

http://कुत्तों के काटने से चीतल शावक की मौत, पीएम के बाद अंतिम संस्कार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now