नई दिल्ली. शाओमी ने अपने एक और नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 11T Pro 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसके 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 39,999 है. वहीं 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 41,999 रुपए है. फोन के 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 43,999 रुपए रखी गई है. इसकी बिक्री सेलेस्टियल मैजिक, मैटियोराइट ग्रे और मूनलाइट व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा. इसकी बिक्री अमेजन और रिटेल स्टोर से होगी. इसमें एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12.5 है. इसमें 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है. डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है और इसके साथ डॉल्बी विजन का सपोर्ट मिलेगा. डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस का सपोर्ट मिलेगा. डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1,000 निट्स है.
https://फर्जी खबरें फैलाने वाले 35 यूट्यूब चैनल और दो वेबसाइट ब्लॉक
इसमें स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए Adreno 660 GPU, 12 जीबी तक LPDDR5 रैम के साथ 3 जीबी वर्चुअल रैम भी मिलेगा. इसमें तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 108 मेगापिक्सल सैमसंग HM2 सेंसर है जिसका अपर्चर f/1.75 है. इसी लेंस के साथ वाइड एंगल का भी सपोर्ट है. दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है. फोन के साथ 50 डायरेक्टर मोड मिलेंगे. फोन के कैमरे से 8K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकेंगे. फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिला है. इस फोन में कनेक्टिविटी 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS/NavIC, NFC, IR ब्लास्टर और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट है. इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है. फोन में 5000mAh की डुअल सेल बैटरी है जिसके साथ 120W की HyperCharge फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है. दावा है कि महज 17 मिनट में बैटरी फुल हो जाएगी.










