नई दिल्ली. Xiaomi 11i HyperCharge 5G और Xiaomi 11i 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गए हैं.Xiaomi 11i HyperCharge 5G के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 26,999 रुपए है, वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 28,999 रुपए रखी गई है.Xiaomi 11i 5G के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 24,999 रुपए है, वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 26,999 रुपए रखी गई है. Xiaomi 11i HyperCharge 5G और Xiaomi 11i 5G की बिक्री 12 जनवरी से Flipkart, Mi.com, Mi Home स्टोर और ऑफलाइन स्टोर से होगी. लॉन्चिंग ऑफर के तहत SBI कार्ड के साथ 2,500 रुपए तक का कैशबैक मिलेगा.
https://Yamaha FZ-S FI 2022 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और खूबियां
Xiaomi 11i HyperCharge 5G की स्पेसिफिकेशन
Xiaomi 11i HyperCharge 5G में एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12.5 है. इसमें 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है. डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है और ब्राइटनेस 1,200 निट्स है. फोन में मीडियाटेक Dimensity 920 प्रोसेसर, 8 जीबी तक LPDDR4x रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है. इसमें तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 108 मेगापिक्सल का Samsung HM2 सेंसर है जिसका अपर्टर f/1.89 है. दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है.
फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है. कनेक्टिविटी के लिए डुअल 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.2, GPS/A-GPS और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट के अलावा 3.5mm का हेडफोन जैक है. फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. इसमें डुअल स्पीकर है जिसके साथ डॉल्बी एटमॉस और Hi-Res ऑडियो का सपोर्ट है. इसमें 4500mAh की डुअल सेल बैटरी है जिसके साथ 120W की फास्ट चार्जिंग मिलती है. दावा है कि महज 15 मिनट में बैटरी 0-100 फीसदी चार्ज हो जाएगी.
https://दिव्यांका त्रिपाठी का म्यूजिक वीडियो ‘बाबुल दा वेहदा’ रिलीज़, इमोशन कर रहा गाना
Xiaomi 11i 5G की स्पेसिफिकेशन
इसमें भी एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12.5 है। फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है. डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है. डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1,200 निट्स है. फोन में मीडियाटेक Dimensity 920 प्रोसेसर, 8 जीबी तक LPDDR4x रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है. इसमें तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 108 मेगापिक्सल का Samsung HM2 सेंसर है जिसका अपर्टर f/1.89 है. दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है.
फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है. कनेक्टिविटी के लिए डुअल 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.2, GPS/A-GPS और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के अलावा 3.5mm का हेडफोन जैक है. फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. इसमें डुअल स्पीकर है जिसके साथ डॉल्बी एटमॉस और Hi-Res ऑडियो का सपोर्ट है. इसमें 5160mAh की डुअल सेल बैटरी है जिसके साथ 67W की फास्ट चार्जिंग मिलती है.










