रजिंदर खनूजा
पिथौरा. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला पंचायत की नव निर्वाचित अध्यक्ष उषा पटेल ने महिला जन प्रतिनिधियों एवं नौकरीपेशा महिलाओं से अपील की है कि अब महिलाएं किसी पर निर्भर ना रहें. स्वविवेक से कार्य करें और अपने परिवार को आदर्श परिवार बनाकर उदाहरण पेश करें. महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को नगर के एक कार्यक्रम में श्रीमती पटेल ने महिलाओं की हौसला अफजाई की. उन्होंने कहा कि वे स्वयं राजनीति में आने के पहले संकोच में रहतीं थीं पर प्रतिवर्ष मनाए जाने वाले महिला दिवस में शामिल होकर उन्हें हिम्मत मिलती गई. उसके बाद वे अपने ही विवेक से चुनाव लड़ने एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने जुट गईं जिसका परिणाम आज सामने है.
http://राम-राम, पालागी और जोहार हमारी परंपरा, इससे वायरस के खतरे से बचते हैं : मुख्यमंत्री
महिलाएं खुद ही कार्य करें : श्रीमती पटेल ने जिले भर की महिला जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि उन्हें सरकार ने आरक्षण देकर इसलिए पंच, सरपंच एवं अन्य जन प्रतिनिधि बनाया है कि वे स्वविवेक से विकास कार्य में ईमानदारी से जुट जाएं. जब महिलाएं स्वयं ही निर्णय लेने लगेंगी तब उन्हें पुरुषों के बराबर का दर्जा दिलाने से कोई रोक नहीं सकता. इसके लिए वे किसी भी महिला जनप्रतिनिधि की सहायता एवं मार्गदर्शन हेतु तत्पर हैं. इन बातों का संदेश देने के लिए ही वे ग्रामों एवं नगरों में महिला सम्मेलन में भाग लेकर उनका उत्साहवर्धन कर रहीं हैं. श्रीमती पटेल ने बताया कि जिलेभर में महिला समूहों को विभिन्न तरह के विशेष प्रशिक्षण दिलाकर उन्हें स्वरोजगार दिलाया जा रहा है. जिसके परिणाम भी सामने आने लगे हैं.
http://Women’s T20 WC : ऑस्ट्रेलिया 5वीं बार बना चैम्पियन, भारत को 85 रनों से हराया
जिले के प्रसिद्ध पर्यटन एवं ऐतिहासिक ग्राम सिरपुर की महिला स्व सहायता समूह ने सरकारी प्रशिक्षण लेकर अब अपना स्वयं का एक लघु उद्योग प्रारंभ किया है. इस उद्योग के जरिए उन्होंने विभिन्न तरह के साबून, हैंडवाश, शैम्पू एवं अनेक फ्लेवर के आचार सहित डिटर्जेंट पावडर का निर्माण प्रारंभ किया है. जिसकी खुदरा बिक्री 8 मार्च अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन जिला मुख्यालय से की जानी थी पर वर्तमान में कोरोना वायरस के खतरे के चलते इसकी बिक्री कुछ समय बाद प्रारंभ की जाएगी. इनकी दुकानें जिले के सभी विकासखण्ड मुख्यालय में खोली जाएंगी. बहरहाल, महिला दिवस के अवसर पर जिला पंचायत के सर्वोच्च पर पर आसीन अध्यक्ष उषा पटेल इस दिन को महिलाओं के लिए खास मानते हुए अपनी ओर से महिलाओं को सशक्त बनाने में जुटी हैं.
IAF's first women fighter pilots Mohana Jitarwal,Avani Chaturvedi&Bhawana Kanth,to receive'Nari Shakti Puraskar' today. The first Indian women pilots to take a solo flight in MIG-21 in'18, say,"We've been thriving to become operational to serve our nation.We've a lot to achieve". pic.twitter.com/YRG9TSyFa1
— ANI (@ANI) March 8, 2020







