আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

महिलाओं को ज्यादा पसंद आते हैं दाढ़ी-मूंछ वाले पुरुष

Published on: September 9, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. अक्सर पुरुषों की सोच होती है कि महिलाओं को दाढ़ी-मूंछ वाले पुरुष पसंद नहीं आते पर अब एक स्टडी में इससे उलट बात सामने आई है. ‘जर्नल ऑफ एवॉल्यूशनरी बायोलॉजी’ की स्टडी से यह बात सामने आई है कि महिलाओं को क्लीन शेव पुरुष की बजाए दाढ़ी-मूंछ वाले पुरुष ज्यादा पसंद आते हैं. जिन पुरुषों के घनी दाढ़ी आती हैं उन्हें महिलाओं का एक्स्ट्रा अटेंशन मिलता है और मिलाएं ऐसे पुरुषों को बस देखती ही रह जाती हैं. इस स्टडी में 8500 महिलाओं को दाढ़ी या बिना दाढ़ी वाले पुरुषों की रेटिंग के लिए कहा गया. इसमें कुछ पुरुषों की तस्वीरें शेविंग के 5 दिन बाद की थी, कुछ की 10 दिन बाद की और कुछ पुरुषों की शेविंग के 4 सप्ताह बाद की.

http://रोजाना सुबह खाएं भुने हुए चने, मिलेगा गजब का फायदा

इस स्टडी के नतीजे हैरान करने वाले थे. जब महिलाओं से अपने बॉयफ्रेंड के लिए चुनाव करने के लिए कहा गया तो सभी महिलाओं ने दाढ़ी वाले पुरुषों को प्राथमिकता दी. ज्यादातर महिलाओं ने शेविंग के 10 दिन बाद (हैवी स्टबल) वाली तस्वीरों को पसंद किया. इसके बाद फुल बीयर्ड को महिलाओं ने प्राथमिकता दी. स्टडी में बताया गया कि पुरुषों की अच्छी जॉ लाइन भी महिलाओं को आकर्षित करती है. पुरुषों की दाढ़ी को उनकी उम्र और पौरुषत्व से भी जोड़कर देखा जाता रहा है. एक अन्य स्टडी के मुताबिक, लंबे समय के रिश्ते के लिए महिलाएं दाढ़ी वाले पुरुषों को ज्यादा पसंद करती हैं क्योंकि इससे उनके सामाजिक तौर पर ज्यादा सफल होने का संकेत मिलता है. लड़कियों के अनुसार वे पुरुष जो क्लीन शेव रहने की बजाय रफ-टफ लुक पसंद करते हैं वे अपेक्षाकृत ज्यादा हॉट होते हैं.

http://अगर आप भी खाते हैं पान, तो जानिए इसके लाजवाब फायदे

जुड़िए हमसे….

https://www.facebook.com

https://cgjanadesh.com

https://cgjanadesh.com/category

8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now