जांजगीर-चांपा. खेत में बने खलिहान के पैरावट में एक अधेड़ महिला की लाश मिली है. फिलहाल महिला पहचान नहीं हुई है.शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. जानकारी के अनुसार ग्राम लोहर्सी बोरदा के पास किसान मंगलूराम का खेत है. यहीं उसने खलिहाल भी बना रखा है. जहां धान की कटाई के बाद अलग-अलग ढेरों में पैरा रखा गया है. दोपहर 12 बजे जब वह पैरा निकालने गया तो उसने देखा कि किसी महिला की लाश पैरे के बीचों-बीच पड़ी हुई है. इसकी जानकारी उन्होने पुलिस को दी.
https://सोने में फिर गिरावट, चांदी में तेजी, फटाफट चेक करें नया भाव
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को देखा. देखने पर पता चला कि शव पूरी तरह से अकड़ा हुआ है. काफी देर और ठंड में पड़े होने के कारण उसके चेहरे में काले धब्बे भी पड़ गए थे. ऐसे में आशंका जताई गई है कि महिला ठंड से बचने के लिए ही पैरों के बीच में गई होगी. वो रातभर वहीं पड़े रह गई. इससे उसकी मौत हुई है. पुलिस का कहना है कि जिस तरह से महिला की लाश मिली है. उससे आशंका है कि ठंड के कारण महिला की जान गई है. फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा.







