আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

महिला पटवारी 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Published on: October 15, 2019
---Advertisement---

रायपुर. एक महिला पटवारी को एसीबी की टीम ने 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. एसीबी की टीम ने बुजुर्ग किसान की शिकायत पर मंगलवार को पटवारी कार्यालय में पहुंचकर कार्रवाई की. जानकारी के मुताबिक बेमेतरा जिले के हल्का नंबर 49 की महिला पटवारी आकांक्षा मेमन ने किसान दुकलहा वर्मा से जमीन संबंधी नकल के लिए दस हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी. जिसकी शिकायत किसान ने एसीबी में की थी. एसीबी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को किसान को रिश्वत के पैसे लेकर कार्यालय भेजा और ट्रेस करते हुए पटवारी को पकड़ लिया. फिलहाल टीम पटवारी के अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है.

http://स्वास्थ्य विभाग के 16 पीजी चिकित्सकों का स्थानांतरण, देखिए सूची

लेबर इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जशपुर. जिले के श्रम कार्यालय में सोमवार देर शाम एसीबी की टीम ने लेबर इंस्पेक्टर सुरेश कुर्रे को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. लेबर इंस्पेक्टर ने मुख्यमंत्री कौशल विकास उन्नयन योजनाकी ट्रेनिंग का पैसा निकालने के लिए एनजीओ से करीब 1 लाख 90 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी. प्रार्थी रमेश यादव ने बिलासपुर एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत दी थी. शिकायत में कहा था कि श्रम विभाग में ट्रेनिंग के बाकी पैसे निकालने के लिए लेबर इंस्पेक्टर सुरेश कुर्रे 1 लाख 90 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है, जिस पर पहली किश्त 40 हजार रुपए लेते हुए एसीबी की टीम ने लेबर इंस्पेक्टर सुरेश कुर्रे को उसी दफ्तर में रंगे हाथों पकड़ लिया.

http://ICC ने बदला सुपर ओवर का नियम, वर्ल्ड कप 2019 में हुई थी जमकर आलोचना

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now