আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

महिला पंचायत सचिव की हत्या, घर के अंदर चादर में लिपटा मिला शव

Published on: August 25, 2020
---Advertisement---

बिलासपुर. चुनचुनिया पंचायत सचिव का शव मंगलवार दोपहर घर में ही चादर में लिपटा हुआ मिला. उनकी मुंह और नाक दबाकर हत्या करने की आशंका है. जानकारी के मुताबिक सरगांव के चुनचुनिया में पंचायत सचिव चंदना डड़सेना (42) पत्नी स्व. विजय अपनी बेटी के साथ उसलापुर सतनामी मोहल्ला, गुप्ता कॉलोनी में रहती थीं. उनकी बेटी राजस्थान के कोटा में है. रोज की तरह वह मंगलवार को भी अपनी मां को कॉल कर रही थी, लेकिन फोन रिसीव नहीं हो रहा था.

http://गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट निर्माण प्रक्रिया शुरू, जल्द विक्रय के लिए हो जाएगा तैयार

इस पर बेटी ने अपने पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार को कॉल किया और उन्हें जानकारी दी. इसके बाद रिश्तेदार घर देखने के लिए पहुंचे तो दरवाजा बाहर से बंद था. इस पर वे कुंडी खोलकर अंदर गए तो महिला का शव बेडरूम में पड़ा हुआ था. इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी. शरीर में चोट के निशान है और हाथ की चूड़ियां भी टूटी मिली है. घटनास्थल से उनका मोबाइल भी गायब है.फिलहाल पुलिस हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच कर रही है.

http://स्कूल-कॉलेज के खोलने से संबंधित कोई निर्देश नहीं, फैसला होने पर एसओपी जारी होगी : स्वास्थ्य मंत्रालय

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now