बिलासपुर. एक सेवानिवृत्त अधिकारी से महिला ने शादी रचाई और उनसे 40 लाख रुपए और कार लेकर गायब हो गई. पीड़ित ने आईजी से शिकायत की है. उन्होंने 45 वर्षीया महिला का अपने स्तर पर खोजबीन की तो पता चला वह पहले भी अलग-अलग नामों से 8-10 लोगों के साथ ऐसा कर चुकी है. सरकंडा निवासी एमएल पस्टारिया (77) खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं. पत्नी के निधन के बाद वे एकाकी जीवन गुजार रहे थे. इसे दूर करने के लिए उन्होंने विधुर से शादी करने का विज्ञापन दिया था. इसी दौरान एक महिला ने उनसे संपर्क किया. उसने अपना नाम आशा शर्मा बताया और शादी करने की इच्छा जताई. सेवानिवृत्त अधिकारी को उसने मध्यप्रदेश सागर के एक पते पर बुलाया. यहां दोनों के बीच में बातचीत हुई और शादी तय हो गई.
http://शराब कांग्रेस सरकार के लिए उगाही का जरिया बनी : श्रीचंद सुन्दरानी
4 दिसंबर 2016 को मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री विधवा एवं परित्यक्ता कन्यादान योजनांर्तगत उनका विवाह भी हो गया. शादी के बाद रिटायर्ड अफसर के साथ महिला बिलासपुर बंधवापारा में थोड़े-थोड़े समय के लिए रही. महिला के साथ आशीष व राहुल नाम के दो युवक भी आते थे. दोनों को उसने अपना रिश्तेदार बताया था. विवाह के दो माह बाद महिला ने बताया कि उसके नाम की खजुराहो में 25 बीघा जमीन है और उसका सौदा अपने बड़े मामा के बेटे जो अमेरिका एवं दुबई में रहते हैं उनके साथ प्रति बीघा 32 लाख रुपए में कर चुकी है. इन्हें बेचकर हमेशा के लिए बिलासपुर में ही जमीन या मकान लेना चाहती है. कहा उस जमीन का दस्तावेज दूसरे के पास बंधक है. इसके कारण बेचने में कठिनाई जा रही है. दस्तावेज छुड़ाने के लिए 10-15 लाख रुपए की जरूरत है. रिटायर्ड अफसर ने भरोसा कर उन्हें यह रकम दे दी. इसके बाद वह अलग अलग काम से हमेशा पैसा लेती रही. करीब 40 लाख रुपए ले वह चुकी. यह रकम रिटायर्ड अफसर ने अपनी पहली पत्नी के जेवर बेंच कर और उधार में लेकर दिए. महिला के कहने पर उन्होंने लोन में एक कार भी खरीदी थी. महिला पैसे व कार लेकर यहां से भाग गई. पिछले चार माह से वह गायब है.
http://छत्तीसगढ़ कुर्मी क्षत्रीय समाज के वार्षिक अधिवेशन में नपाध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर का सम्मान







