सरगुजा. भकुरा गांव में हाथियों के हमले से महिला की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक खेत गई महिला पर शुक्रवार तड़के हाथियों ने हमला कर दिया. गांव के 5 घरों को भी तोड़ा है. फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है. गांव में तीन हाथियों का दल डेरा डाला हुआ है. दल में दो हाथियों के साथ एक शावक भी मौजूद है. वन विभाग की टीम नुकसान का जायजा लेकर हाथियों की निगरानी में जुटी है. डीएफओ के मुताबिक हाथियों का दल लुंड्रा इलाके से भकुरा गांव पहुंचा है.
https://पीएम किसान सम्मान निधि योजना पर बड़ा अपडेट, जानिए कब तक आएगी 12वीं किश्त
पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता राशि दे दी गई. हाथियों की मूवमेंट पर वन अमला लगातार नजर बनाए हुए है. सरगुजा संभाग में लगातार हाथी के हमले से लोग दहशत में हैं. मैनपाट में 8 से 9 हाथी और उदयपुर ब्लॉक में 11 हाथियों का दल मौजूद है. हाथी मित्र और वन विभाग की मदद से ग्रामीण अपनी सुरक्षा कर रहे हैं. उदयपुर के प्रभावित इलाके में लोगों को आंगनबाड़ी और स्कूलों में शिफ्ट किया जा रहा है.
https://कोरोना महामारी खत्म नहीं हुई है, लेकिन अंत करीब : WHO
https://Vivo T1 5G का स्पेशल सिल्की व्हाइट वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए कीमत







