बिलासपुर. एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर की टीम ने उपतहसील कार्यालय सकरी में पदस्थ महिला क्लर्क को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक सकरी तहसील की महिला क्लर्क मंजू इक्का ने भरनी परसदा निवासी ब्रम्हानंद साहू से जमीन का रिकॉर्ड सुधारने के नाम पर 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी. परेशान होकर किसान ने विगत 10 अक्टूबर को एसीबी से इसकी शिकायत की थी. एसीबी द्वारा शिकायत की पहले जांच की गई और उसके बाद एसीबी के अधिकारियों ने रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई. शुक्रवार को सहायक ग्रेड 2 महिला क्लर्क मंजू इक्का को किसान से 10 हजार रुपए रिश्वत लेते एसीबी की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. खबर लिखे जाने तक भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध करने की प्रक्रिया जारी है.
http://छात्राओं से अभद्र व्यवहार की शिकायत, 7 शिक्षक निलंबित
पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास और अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की बैठकें अपरिहार्य कारणों से स्थगित
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण और अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की बैठकें अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है. दोनों बैठकें 11 नवम्बर को मुख्यमंत्री निवास रायपुर में आयोजित की गई थी.
http://गांधी परिवार का SPG सुरक्षा घेरा हटाएगी मोदी सरकार!







