আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

60 किलो गांजे के साथ महिला और युवक गिरफ्तार

Published on: November 24, 2019
---Advertisement---

महासमुंद. बागबाहरा पुलिस ने शनिवार को गांजे के साथ एक महिला और एक युवक को पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर थाना के सामने नाकेबंदी कर कार क्रमांक एमपी 04 सीके 6373 को संदेह के आधार पर रोककर तलाशी ली तो डिक्की से 19 पैकेट कुल 60 किलो गांजा बरामद की गई. जब्त गांजे की कीमत 3 लाख रुपए आंकी गई है. कार में सवार दतिया निवासी युवक आकाश पिता कैलाश (26) एवं महिला दिल्ली निवासी रश्मि राज जायसवाल पति विजय सिंग (40) को नारकोटिक्स एक्ट 20 के तहत गिरफ्तार किया.

http://भारत ने बांग्लादेश को पारी और 46 रनों से हराया, सीरीज पर 2-0 से कब्जा

पुलिसिया पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जब्त गांजा ओड़िशा से दिल्ली ले जाया जा रहा था. आरोपी आकाश से एक मोबाइल, नगदी 2200 रुपए, SBI ग्लोबल ATM व आधार कार्ड और रश्मि से एक नग ओप्पो व एक गुगल 1 प्लस मोबाइल, एक नग नोकिया की-पेड मोबाइल, नगदी 900 रुपए, पेन कार्ड जब्त किया गया है. उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी संजय सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक सोनचंद डहरिया, आरक्षक विरेन्द्र तिवारी, एकलव्य बैस, विक्रम लहरे, आनंद लहरे, आरक्षक अर्चना जायसवाल का योगदान रहा.

http://सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों को जारी किया नोटिस, कल फिर होगी सुनवाई

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now