আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

किसानों से हर हाल में खरीदेंगे प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान, चाहे समय बढ़ाना पड़े या धान खरीदी किश्तों की संख्या : भूपेश

Published on: December 10, 2019
---Advertisement---

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के किसानों को आश्वस्त किया है कि राज्य सरकार हर हाल में किसानों से प्रति एकड़ 15 क्विंटल के मान से धान की खरीदी करेगी, इसके लिए चाहे धान खरीदी का समय बढ़ना पड़े या धान खरीदी किश्तों की संख्या. मान लीजिए तीन फेरी में या पांच फेरी में जमा करना है, तो यदि आवश्यकता पड़ती है तो इसकी संख्या बढ़ाई जाएगी. मुख्यमंत्री आज सवेरे यहां पुलिस लाइन मैदान में बालोद और बलौदाबाजार जिले के दौरे पर रवाना होने के पहले मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे.

http://राजधानी में दो युवतियों की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

मुख्यमंत्री ने किसानों से धान खरीदी के संबंध फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील करते हुए कहा कि अपवाह वे लोग फैला रहे हैं, जो धान खरीदी में दलाली करते रहे हैं और दूसरे प्रदेशों का धान छत्तीसगढ़ में खपा रहे थे. धान की तौलाई और ट्रांसपोर्टिंग में गड़बड़ी करते थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने धान खरीदी की सुचारू और सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अनेक कदम उठाए हैं. यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी किसानों को नाहक परेशान करेंगे, तो उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार किसानों की सरकार है. किसानों का हित सर्वोपरि है. किसानों का राज्य सरकार पर पूरा भरोसा है. मैं आश्वस्त करता हूं कि किसानों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा.

http://कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ के घर आई नन्ही परी, ट्वीट कर दी जानकारी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now