আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

शराब पीने से मना करती थी पत्नी तो पति ने कर दी हत्या, गिरफ्तार

Published on: August 18, 2021
---Advertisement---

दुर्ग. पत्नी की हत्या करने वाले युवक को पुलिस ने मंगलवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के मुताबिक आरोपी ने 15 अगस्त की देर रात अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी. धमधा थाने में आरोपी के बेटे मिथुन ने बताया कि पिता राजेश बारले का उसकी मां मंजू बाई (38) से अक्सर विवाद होता था. घटना वाली रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ. इस दौरान भी पिता ने मां को मारने की कोशिश की, लेकिन उसने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया. बाद अपने कमरे में सोने चला गया. रात करीब दो बजे पत्नी मुस्कान ने उसे जगाया. जाकर देखा तो कि मां आंगन में खून से लथपथ पड़ी थी. घटना की सूचना पुलिस को दी गई.

http://ASI ने नाबालिग से किया अनाचार, गिरफ्तार

मौके पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजन को सौंप दिया. वहीं 16 अगस्त की शाम को मंजू बाई का अंतिम संस्कार किया गया. पुलिस ने बताया कि मंजू बाई अपने पति को बार-बार शराब पीने के लिए मना करती थी. हत्या के बाद वह मौके से फरार हो गया था. मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी महाराष्ट्र भागने की तैयार में है. मौके पर पेट्रोलिंग गाड़ी को भेज कर उसकी घेराबंदी की और भरनी गांव से पकड़ लिया. राजेश ने लोहे की कुदाली से सिर पर वार करके हत्या करने के जुर्म को कबूल कर लिया.

http://लड़की ने साड़ी में किया जबरदस्त बैकफ्लिप, देखिए वीडियो

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now