আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बेटे की शादी के लिए रुपए मांगने आई थी पत्नी, पति ने काट दी हथेली

Published on: December 10, 2021
---Advertisement---

कोरबा. एक अधेड़ ने अपनी पत्नी की हथेली काट दी. महिला की सौतन ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई और अस्पताल में भर्ती कराया. वारदात के बाद आरोपी पति फरार है. जानकारी के अनुसार कुम्हारी दर्री निवासी शकुंतला (46) की शादी साल 2008 में पनगवा निवासी धरमपाल से हुई थी. दोनों से एक बेटा और एक बेटी है. शुरुआत में सब ठीक रहा, लेकिन फिर पारिवारिक विवाद के चलते धरमपाल ने तीन साल बाद ही शकुंतला को घर से निकाल दिया. इस पर वह बच्चों को लेकर अपने मायके आ गई और वहीं रहने लगी. इस बीच बच्चों का उनके पिता के घर आना-जाना लगा रहता था. धरमपाल ने शकुंतला को तलाक नहीं दिया, बल्कि एक अन्य महिला को घर ले आया और उसे अपनी पत्नी बना लिया.

https://‘जब धोखा देना था तो प्यार क्यों किया’, प्रेमिका की फोटो पर लिख प्रेमी ने की खुदकुशी

शुक्रवार सुबह शकुंतला अपने बेटे की शादी की बात को लेकर ससुराल आई थी. वहां उसने पति धरमपाल से सलाह मांगी और शादी के लिए रुपए की व्यवस्था करने कहा. आरोप है कि इस पर धरमपाल भड़क गया. उसने शकुंतला पर सब्बल से वार किया. इस दौरान सब्बल शकुंतला की हथेली में लगा और वह कट गई. धरमपाल ने फिर से हमले का प्रयास किया तो उसकी दूसरी पत्नी ने बीच बचाव किया. खून से लथपथ शकुंतला को देख धरमपाल वहां से भाग निकला. इस पर दूसरी पत्नी ने डायल 112 को सूचना दी और फिर शकुंतला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त सब्बल बरामद कर लिया है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है

https://Honda H’ness CB350 एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च, इतनी है कीमत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now