जशपुर. पत्नी का मोबाइल व्यस्त मिलने पर पति क्वॉरंटाइन सेंटर से भाग निकला और कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी का हथेली काट दी. उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था. जानकारी के अनुसार बगीचा क्षेत्र के कोरहापेटना निवासी ललित कोरवा (25) ओड़िशा की एक बोरवेल कंपनी में काम करता है. लॉकडाउन के दौरान वहां से लौटने पर उसे रतनपुर के क्वॉरंटाइन सेंटर में रखा गया था. ललित ने बुधवार शाम वहां से अपनी पत्नी पियरमुनी को मोबाइल पर कॉल किया.
http://छत्तीसगढ़ में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव, अब 4 एक्टिव केस
उसका नंबर व्यस्त मिल रहा था. इस पर ललित देर रात क्वॉरंटाइन सेंटर से भाग निकला. इसके बाद घर पहुंचकर उसने पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया जिससे उसका हाथ का पंजा कटकर अलग हो गया. देर रात स्थानीय लोगों को घटना का पता चला तो उन्होंने स्थानीय अस्पताल में पियरमुनी को भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी. अस्पताल में हालत गंभीर देख सुबह उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
http://वन नेशन-वन राशन कार्ड से लेकर मनरेगा तक, जानिए वित्तमंत्री के बड़े ऐलान







