महासमुंद. सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात से गुरुवार शाम तक हत्या की दो घटनाएं घटी. एक घटना शहर के नयापारा में घटी, जहां अंदरूनी मारपीट से पत्नी की मौत हो गई. दूसरी घटना बेलसोंडा में हुई. रुपए के लेन-देन को लेकर भतीजे ने डंडे से वार कर चाचा की हत्या कर दी. घटना बुधवार-गुरुवार की रात सिटी कोतवाली के नयापारा स्थित वार्ड 11 में पत्नी-पति का विवाद हुआ. जिसमें पत्नी की मौत हो गई. पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है और आरोपित पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है. पुलिस के अनुसार वार्ड 11 निवासी मीन कुमार मिरी (39) का पत्नी पदमा मिरी के साथ बुधवार-गुरुवार की देर रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ.
https://छत्तीसगढ़ के अमनज्योति को मिलेगा राष्ट्रीय बाल वीरता पुरस्कार
विवाद इतना बढ़ा कि दोनों एक दूसरे से मारपीट करने लगे. और देखते ही देखते पदमा की मौत हो गई. घटना की जानकारी आरोपी के पुत्र धनंजय ने डायल 112 को दी. जिस पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर देर रात में ही पीएम के लिए भेज दिया. आरोपी पति के खिलाफ हत्या के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया. दोनों के चार बच्चे हैं जो मां की मौत और पिता के जेल जाने के बाद अनाथ से हो गए हैं. थाना प्रभारी शेरसिंह बंदे ने बताया कि मौत की वजह अंदरुनी चोट लग रही है. शरीर में किसी प्रकार का निशान नहीं है. हालांकि मौत की वजह पीएम रिपोर्ट के बाद ही होगी.
https://जिला शिक्षा अधिकारी ने किया सहायक शिक्षक को निलंबित
इधर, बेलसोंडा फोकट पारा निवासी पूर्व पंच अम्बो धीवर ने अपने मोहल्ले के ही रिश्तेदार भतीजा सुरेंद्र धीवर को उधार में रुपए दिया था, जिसकी वापसी के लिए कहने पर दो दिन पूर्व नदी चौक घोड़ारी में दोनों का विवाद हुआ. बाद गुरुवार शाम को फिर अम्बो, सुरेंद्र के घर जाकर उधार की रकम मांगा, जिस पर फिर विवाद हुआ. बाद तैश में आकर नशे में सुरेंद्र ने अम्बो के सिर पर डंडे से ताबड़तोड़ वार किया, जिससे अम्बो की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
वाट्सऐप ग्रुप में आपत्तिजनक मैसेज के लिए एडमिन नहीं होंगे जिम्मेदार : हाईकोर्ट https://t.co/mzUpzs4Dax
— Cg Janadesh (@CJanadesh) February 24, 2022







