नई दिल्ली. ट्विटर पर #ArrestJubinNautiyal इस समय पहले नंबर पर ट्रेंड हो रहा है. इस हैशटैग पर हजारों ट्वीट्स किए गए हैं. इसके जरिए सिंगर जुबिन नौटियाल को गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है. राता लंबियाना, दिल गलती कर बैठा है जैसे सुपरहिट गाने दे चुके जुबिन नौटियाल ट्विटर पर अपने अगले कॉन्सर्ट की वजह से ट्रोल्स का शिकार हो गए हैं. यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं और पुलिस से उन्हें गिरफ्तार करने की मांग भी कर रहे हैं. ट्विटर पर जुबिन नौटियाल के अगले कॉन्सर्ट का पोस्टर वायरल हो रहा है.
https://2024 तक सड़क हादसों में आएगी कमी, सरकार बना रही खास प्लान
इस पोस्टर में ऑर्गनाइजर के नाम को लेकर बवाल शुरू हो गया है. कई यूजर्स ने इस पोस्टर को शेयर कर दावा किया है जय सिंह नाम का ये शख्स असल में भारत का वॉन्टेड क्रिमिनल है. यूजर्स का कहना है कि शख्स का नाम जय सिंह बल्कि रेहान सिद्दिकी है. जय सिंह के नाम पर ही ये सारा बवाल खड़ा हुआ है. कहा जा रहा है कि जय सिंह एक वॉन्टेड क्रिमिनल है जिसे 30 साल से पुलिस सर्च कर रही है. उस पर ड्रग तस्करी से खालिस्तान को सपोर्ट करने समेत कई गंभीर आरोप हैं. वहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने यह भी आरोप लगाया है कि जय सिंह आतंकवादी समूह आईएसआई से जुड़ा है.










