नई दिल्ली. कर्नाटक की रहने वाली सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया 2022 का खिताब जीता है. सिनी शेट्टी को 3 जुलाई को मुंबई के JIO वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का ताज पहनाया गया है. वह अब प्रतिष्ठित 71वें मिस वर्ल्ड पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. सिनी शेट्टी 21 साल की हैं. उनकी पैदाइश मुंबई में हुई. वह मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली हैं. उन्होंने अकाउंटिंग और फाइनेंस में स्नातक की डिग्री ली हैं और वह एक योग्य क्लासिकल डांसर भी हैं. बताया जा रहा है कि वह चार साल की उम्र से ही डांस कर रही हैं. 14 साल की उम्र तक सिनी ने अरंगत्रम और भरतनाट्यम सीख लिया था.
https://आगामी 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बिजली गिरने की भी संभावना
ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, शेट्टी वर्तमान में CFA (चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट) नामक एक प्रोफेशनल कोर्स कर रही हैं. विजेता सिनी शेट्टी ने एक मार्केटिंग फर्म में भी काम किया है. सिनी का लुक्स भी काफी बेहतरीन है. उनके लुक्स के सामने बड़ी-बड़ी बॉलीवुड हसीनाएं फीकी पड़ती हुई नजर आ रही हैं. सिनी का फैशन भी ऑन पॉइंट है. सिनी स्टाइलिश हैं. उनके गॉर्जियस लुक्स को आप इंस्टा पर देख सकते हैं. सिनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उनके इंस्टा पर 66.3K फॉलोअर्स हैं. अब जबकि मिस इंडिया 2022 का ताज उनके सिर पर सजा है तो उनके फॉलोअर्स की तादाद भी निहायत तेजी से बढ़ेगी.
https://OnePlus Nord 2T 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स










