আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नगर में दूषित पेयजल आपूर्ति के लिए जिम्मेदार कौन?

Published on: November 16, 2021
---Advertisement---

महासमुंद. समाजसेवी व पूर्व पार्षद पंकज साहू ने कहा है कि नगर में लगातार एक साल से दूषित पेयजल आपूर्ति नगर पालिका परिषद के द्वारा की जा रही है. इसकी शिकायत नागरिकों ने समय-समय पर मीडिया के माध्यम से की. बावजूद नगर व पालिका के प्रतिनिधियों की कुम्भकर्णी निद्रा आज पर्यंत नहीं खुली है अथवा नागरिकों के स्वास्थ्य व जनभावनाओं से मुँह मोड़ चुके हैं. जिसमें वार्षिक लिफाफा शायद इसका नमूना हो. नगर की लगभग 80 हजार आबादी को पालिका के द्वारा नलों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जाती है. विगत वर्ष से पेयजल आपूर्ति में भारी अनियमितता बरती जा रही है. उन्होने कहा कि पेयजल गंदा होने के साथ ही बदबूदार है जिसे पिया नहीं जा सकता.

https://जलाऊ लकड़ी बीनने गए वृद्ध पर भालू ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल

इसकी जमीनी हकीकत जानने जल आवर्धन फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया गया जिसमें विगत एक वर्ष से पानी की लैब जांच नहीं की जा रही है और लैब कबाड़ में तब्दील हो गया है. पीएचई से जानकारी लेने पर मालूम हुआ कि एक वर्ष से पालिका के द्वारा शुल्क भुगतान नहीं किया गया है जिसके कारण लैब जांच बंद कर दी गई है और इसकी सूचना कलेक्टर को दे दी गई है. फिल्टर प्लांट की जाली विगत 2 वर्षों से अधिक समय हो गया है निकले पर आज तक नहीं लगवाया गया है जो कि पालिका के जिम्मेदारों व विपक्ष की भूमिका पर प्रश्नचिन्ह है. दो माह के बाद ब्लीचिंग पावडर आया है. टंकियो में गंदगी और काई की भरमार है. दो मोटर बंद पड़े हैं, 2 चालू है जिसमें 1 में लीकेज ज्यादा हो रही है.

https://Samsung Galaxy A32 का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

यदि ये मोटर भी जल गई तो पेयजल आपूर्ति में रुकावट हो सकती है. उन्होने कहा कि नागरिकों के स्वास्थ्य प्रभावित होने के पीछे दूषित पेयजल ही उत्तरदायी है. मुख्य बात तो यह भी है कि पालिका में जल विभाग नपाध्यक्ष के अधीन व प्रभार में है और एलम सप्लाईकर्ता भी पर्दे के पीछे से प्रभारी प्रतिनिधि ही है. पूर्व में भी मोटर खरीदी एवं अन्य सामग्री क्रय करने में भारी वित्तीय अनियमितता बरती गई है. पालिका के लिए यह सफेद हाथी के रूप में भ्रष्टाचार के लिए सबसे उपयुक्त स्थान बना हुआ है. इतने गंभीर मुद्दों व नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर पक्ष-विपक्ष मौन धारण कर भाईचारा का उदाहरण पेश कर रहे हैं और विपक्ष की भी संलिप्तता प्रमाणित होती है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now