नई दिल्ली. दिव्या अग्रवाल बिग बॉस ओटीटी की विनर बनी हैं. बिग बॉस के टॉप 3 में तीन कंटेस्टेंट्स दिव्या अग्रवाल, निशांत भट्ट और शमिता शेट्टी पहुंचे थे. निशांत और शमिता को पीछे छोड़कर दिव्या अग्रवाल ने बिग बॉस ओटीटी के विनर का खिताब अपने नाम कर लिया है. दिव्या ने अपने करियर की शुरुआत MTV के डेटिंग शो Splitsvilla से की थी. इसी शो से दिव्या को पहचान मिली थी. बाद दिव्या ने एस ऑफ स्पेस में भी पार्टिसिपेट किया था और इस शो में भी दिव्या ने सबको पीछे छोड़ते हुए विनर का खिताब अपने नाम कर लिया था. दिव्या एक एक्ट्रेस, मॉडल और कोरियोग्राफर भी हैं.
https://राजस्थान कांग्रेस में हलचल, सीएम गहलोत के OSD ने दिया इस्तीफा
दिव्या मिस नवी मुंबई का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं. दिव्या को एक यूथ आइकन माना जाता है. बेबाक और बिंदास दिव्या यूथ के बीच काफी पॉपुलर हैं. बता दें कि दिव्या बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा को डेट कर चुकी हैं. दिव्या प्रियांक से स्पिल्टसविला शो में ही मिली थी. इस शो में दोनों को प्यार हुआ था. लेकिन बिग बॉस से निकलने के बाद ही प्रियांक ने दिव्या से ब्रेकअप कर लिया था. दिव्या अब वरुण सूद को लंबे समय से डेट कर रही हैं. वरुण और दिव्या कई मौकों पर एक दूसरे पर प्यार लुटाते हुए भी देखे जाते हैं. दिव्या के लिए वरुण बिग बॉस ओटीटी के घर में भी उनसे मिलने आए थे.
https://आम आदमी की पहुंच से बाहर हो रहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, ऐसे देंगे राहत : गडकरी










