আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘आदिवासी युवक व उसकी माँ के साथ बेरहम मारपीट की घटना आदिवासी समाज के प्रति कांग्रेस के नज़रिए का परिचायक’

Published on: January 11, 2021
---Advertisement---

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व संसद सदस्य (राज्यसभा) रामविचार नेताम ने राजधानी के एक कांग्रेस पार्षद कामरान अंसारी द्वारा एक आदिवासी युवक और उसकी माता के साथ की गई बेरहम मारपीट की घटना पर कड़ा एतराज जताकर इसे कांग्रेस के अमर्यादित राजनीतिक और अहंकारपूर्ण आचरण का द्योतक बताया है. उन्होने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर कांग्रेस के पार्षद तक सब सत्ता के अहंकार में इस कदर चूर हो गए हैं कि उन्हें न तो सम्मानजनक भाषा कहनी आती है और न ही अपने पास किसी समस्या के समाधान के लिए पहुंचे पीड़ित के प्रति संवेदना का वे परिचय देते हैं.

http://आज से सस्ता सोना खरीदने का मौका, खुल गई है ये सरकारी स्कीम

श्री नेताम ने कहा कि सोमवार को अपनी माँ के साथ अपने वार्ड पार्षद के पास पहुंचे एक आदिवासी युवक व उसकी मां को पार्षद अंसारी और उनके लोगों ने बेरहमी से सरेआम पीटा. सत्ता के नशे में चूर कांग्रेस के एक जनप्रतिनिधि द्वारा आदिवासी समाज की महिला और उसके पुत्र के साथ इस प्रकार का अत्याचार कांग्रेस की आदिवासी समाज के प्रति सोच को दर्शाता है. मारपीट की इस घटना की तीव्र भर्त्सना करते हुए श्री नेताम ने कहा कि भाजपा पीड़ित परिवार के साथ है और उसे इंसाफ़ दिलाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी. जनजातीय समाज के साथ इस प्रकार का अन्याय सहन नहीं किया जाएगा. प्रदेश सरकार दोषियों के ख़िलाफ़ कड़ी-से-कड़ी कार्रवाई करे.

http://विराट कोहली बने पिता, अनुष्का शर्मा ने दिया बेटी को जन्म

उन्होने हैरत जताई कि सरेआम बेरहमी से पिटाई करने के बाद यह झूठ फैलाने की शर्मनाक कोशिश की जा रही है कि उक्त पीड़ित माता व पुत्र की ग़लती थी. यह सामान्य-सी समझ की बात है कि कोई युवक अपनी माता को साथ ले जाकर पार्षद के साथ गलत व्यवहार करने का इरादा कैसे रख सकता है. श्री नेताम ने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश सरकार के शासनकाल में आदिवासियों के साथ प्रताड़ना का नित-नया काला अध्याय लिखा जा रहा है, जिसका माक़ूल ज़वाब समय आने पर प्रदेश का आदिवासी समाज ज़रूर देगा.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now