আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सांप ने काटा तो बच्चे को आ गया गुस्सा, दांतों से काट कर मार डाला

Published on: October 30, 2022
---Advertisement---

जशपुर. सांप के काटने से एक बच्चे को इतना गुस्सा आया कि उसने भी सांप को दो बार काट लिया. इससे सांप लहुलूहान हो गया. घटना में बच्चा तो बिल्कुल स्वस्थ है, लेकिन सांप की मौत हो गई है. घटना बगीचा विकासखंड के पंडरापाठ में गुरुवार को हुई थी. इलाज के बाद बच्चा शनिवार को अपने घर आ गया. पहाड़ी कोरवा जनजाति के 12 साल के बच्चे दीपक राम ने बताया कि वो अपनी बहन के घर खेलने के लिए गया हुआ था. उसी दौरान एक नाग ने उसके हाथ में काट लिया. नाग ने उसके हाथ को भी जकड़ लिया था. इससे उसे बहुत गुस्सा आया और उसने भी बदले में नाग को अपने दांतों से दो बार काट लिया, जिससे उसकी चमड़ी अलग हो गई.

https://खौफनाक मंजर में तब्दील हुई हेलोवीन पार्टी, 151 की मौत

सांप को गहरा घाव लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. बच्चे ने कहा कि इसके बाद उसने अपनी बहन को सांप काटने की जानकारी दी. बहन ने मां-बाप के घर जाकर बताया और फिर उसका इलाज करवाया गया. फिलहाल बच्चा बिल्कुल ठीक है. बच्चे की मां ने बताया कि तेज गुस्से में आकर बेटे ने नाग को काट लिया था. बता दें कि जशपुर जिले में सांप को लेकर ये अंधविश्वास भी है कि अगर आपको किसी सांप ने काट लिया और अगर आपने भी बदले में उसे काट लिया, तो फिर सांप के विष का आपके शरीर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.

https://1 नवंबर से होने वाले ये बड़े बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now