रायपुर. नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की कुछ अलग मुस्कान गुरुवार को लोगों ने देखी. रायपुर शहर के जागृति नगर में आयोजित शेड के लोकार्पण कार्यक्रम में जब स्थानीय जनप्रतिनिधियों और लोगों ने सामुदायिक भवन की मांग की तो उन्होंने तत्काल 25 लाख रुपए के सामुदायिक भवन की घोषणा कर दी. इसी दरम्यान एक 9 माह की नन्हीं सी बच्ची मोक्षिका को उनके माता-पिता आशीर्वाद के लिए मंत्री के सामने किया तो डॉ. डहरिया ने उन्हें अपने गोद में लेकर अपना शुभाशीष प्रदान किया. मोक्षिका देखने में गोलू-मोलू और मासूम सी प्यारी बच्ची मंत्री जी के गोद में आ गई, मगर मंत्री जी के लाड-प्यार, दुलार-पुचकार के बाद भी मुस्कुराई नहीं.
https://दीपावली के पहले किसानों, भूमिहीन मजदूरों और गोबर विक्रेताओं के खाते में आएंगे 1800 करोड़ रुपए
मंत्री जी उन्हें हंसाने की कोशिशों में पहले उन्हें उपहार दिया फिर खुद ही इतने मुस्कुराने लगे कि देखने वालों को मंत्री की ही मुस्कान भा गई. वहां सभी ने एक तरफ बच्ची के लिए तालियां बजाई तो दूसरी तरफ मंत्री के मुस्कुराहट की खूब चर्चा करते रहे. हालांकि मंत्री डॉ. डहरिया कार्यक्रमों में जाते रहते हैं, जिसमें जनसमूहों के भारी भीड़ में भाषणों से तथा लगातार दौरे के कारण कभी-कभी थकावट भी लाजिमी है. ऐसे में जहां भी उन्हें कोई छोटी बच्ची दिखाई देती हैं,वे उन्हें गोद में लेकर प्यार दुलार करते हैं और अपनी तरफ से उपहार भी देते हैं. यह एक ऐसा क्षण होता है जिसमें मंत्री को बच्चों से मुस्कान के साथ खुद के चेहरे पर मुस्कुराहट और थके हुए शरीर को एक ऊर्जा भी मिल जाती है जिससे वे और भी अधिक उत्साहपूर्वक अपने जनकल्याण में निरंतर कार्यरत बने रहते हैं.







