আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सरकारी अस्पताल के ओटी का ताला खुलवाया तो संदिग्ध अवस्था में मिला जोड़ा

Published on: May 12, 2022
---Advertisement---

महासमुंद/सरायपाली. स्थानीय स्व. मोहनलाल चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के ओटी में एक जोड़े के संदिग्ध अवस्था में मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई. जानकारी के अनुसार बीएमओ डॉ. नारायण साहू ने स्थानीय आरक्षी केन्द्र में आवेदन देकर बताया कि गुरुवार दोपहर 1 बजे को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के ऑपरेशन थिएटर में स्थानीय निवासी एक महिला-पुरुष के होने की सूचना पर उनके द्वारा पुलिस बुलाकर हॉस्पिटल स्टाफ के साथ ऑपरेशन थिएटर का दरवाजा खोला गया. जिसके अंदर एक जोड़ा संदिग्ध अवस्था में मिला. जो अस्पताल कर्मियों को देखकर असहज होते हुए कर्मियों से बहस करने लगे. जिसे लेकर बीएमओ ने पुलिस से आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

https://गुरु नानक देव के शिवरीनारायण में रुकने के मिले प्रमाण

इधर, शासकीय अस्पताल के भीतर ही इस तरह के गैर शासकीय कार्य होने की सूचना फैलते ही तरह-तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. मामले में अस्पताल के कर्मचारियों की मिलीभगत की भी बात सामने आ रही है.थाना से मिली जानकारी अनुसार बीएमओ डॉ. नारायण साहू की ओर से सूचना मिलते ही पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची. जहां ऑपरेशन थिएटर में बाहर से ताला लगा हुआ था. वहां के कर्मचारियों की मौजूदगी में ऑपरेशन थिएटर को खुलवाया गया. तो भीतर शहर के एक होटल की संचालिका व एक संजय नाम का पुरुष मौजूद था. जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ऑपरेशन थिएटर केवल ऑपरेशन के समय ही खोला जाता है, ऐसे में दो बाहरी व्यक्ति उसके अंदर कैसे पहुंचे, इसे लेकर तरह-तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. यह भी जानकारी मिल रही है कि अस्पताल के कर्मचारियों के सांठगांठ से ही वे ऑपेशन थिएटर का ताला खुलवाकर उसके अंदर गए होंगे. बाद पुनः बाहर से ताला लगा दिया गया होगा. इस तरह की घटना एक शासकीय अस्पताल में सामने आने से अंदेशा लगाया जा रहा है कि यहां पहले भी इस तरह के कार्य होते रहे होंगे.

https://Vivo Y15c भारत में लॉन्च, ड्यूल रियर कैमरा और 5000mAh बैटरी से है लैस

अस्पताल के कर्मचारियों की उपस्थिति के बावजूद इस प्रकार की घटना ने अस्पताल के अंदर के कारनामों की पोल खेलकर रख दी है. पुलिस ने बीएमओ के आवेदन पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 151, 107, 116 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है. इधर, बीएमओ डॉ. नारायण साहू ने बताया कि ऑपरेशन थिएटर में कुछ लोग मौजूद होने और बाहर से ताला बंद होने की सूचना पर अप्रिय घटना का आभास हुआ और उन्होंने इसकी सूचना थाने में दी. पुलिस की मौजूदगी में ऑपरेशन थिएटर का ताला खुलवाया गया तो एक जोड़ा संदिग्ध अवस्था में मिला. अस्पताल के कर्मचारियों की शह पर इस कार्य के होने के सवाल पर उन्होंने जांच की बात कहते हुए जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now