जांजगीर-चांपा. देशी शराब की बोतल में मरा हुआ सांप मिलने से हडकंप मच गया. बोतल के अंदर मरे हुए सांप की पहचान करैत के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक सोनसरी निवासी वीरेंद्र दास अपने साथी के साथ पामगढ़ के देशी शराब दुकान में शराब लेने के लिए पहुंचा था. वहां से उसने देशी शराब की बोतल खरीदी और पीने के लिए पास में ही बैठ गया. उसने जैसे ही शराब की बोतल खोली, उसके अंदर मरा हुआ सांप दिखाई दिया. उसने तुरंत बोतल का ढक्कन बंद कर दिया और अपने दोस्त को भी बोतल दिखाई. उसका दोस्त भी शराब के बोतल के अंदर सांप देखकर हैरान रह गया. वीरेंद्र दास और उसके साथी ने बाकी के लोगों को भी सांप वाली शराब की बोतल दिखाई.
https://महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने मांगा केजरीवाल का इस्तीफा
सेल्समैन ने बताया कि शराब कार्टन में भरकर आती है. उसमें सील लगी हुई होती है. उन्होंने कहा कि ये शराब भी जांजगीर के वेयर हाउस से आई है. बोतल पर 14 अक्टूबर 2022 की सील लगी हुई है. बोतल में बंद मरे हुए सांप को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. हालांकि मरे हुए सांप की बोतल को सेल्समैन ने न तो वापस लिया और न तो ग्राहक को उसके पैसे ही लौटाए. बाद ग्राहक बोतल को लेकर अपने गांव वापस चला गया. सहायक आयुक्त आबकारी विभाग ने कहा है कि उन्हें मामले की जानकारी हुई है. टीम गठित कर जांच के लिए सोनसरी गांव भेजा गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
https://भारत का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत है सिर्फ इतनी







