दुर्ग. गौरा-गौरी पूजा में सीएम भूपेश बघेल भी शामिल हुए. इस दौरान कुछ दिलचस्प तस्वीरें देखने को मिलीं. सीएम ने कार्यक्रम में मौजूद एक बैगा के हाथों से खुद के हाथ पर चाबुक पड़वाए. माना जाता है कि ऐसा करने से किसी भी तरह की आफत दूर रहती है और खुशहाली आती है. दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गौरा-गौरी तिहार मनाने आज जंजगिरी गांव पहुंचे. इस दौरान सीएम बघेल ने ग्रामीणों के साथ मिलकर गौरा-गौरी की पूजा की. वहीं सीएम ने वर्षों पुरानी सोटा परंपरा का भी निर्वहन किया. सोटा हाथ में मारने की पुरानी परंपरा है. ग्रामीणों को मानना है परंपरा अनुसार सोटा से मार खाने वाले व्यक्ति पर देव चढ़ते हैं और सोटा मारने वाला व्यक्ति बैगा जाति का होता है. ऐसा माना जाता है सोटा से मार खाने से व्यक्ति के कष्ट व पाप कम होते हैं.
http://पटाखा दुकान में लगी आग, झुलसने से तीन लोगों की मौत
गौरी जागे मोर गौरा जागे !
मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel आज सुबह दुर्ग जिले के ग्राम जंजगिरी पहुँचकर गौरा-गौरी पूजन में शामिल हुये। pic.twitter.com/8yLLqaY682— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) October 28, 2019
http://गोवर्धन पूजा आज, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
दिल्ली सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में की बढ़ोतरी
नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने सोमवार को बड़ा फैसला लिया है. दिल्ली सरकार ने न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने वाली अधिसूचना जारी कर दी है. इस अधिसूचना के जारी होने से 50 लाख कर्मचारियों को सीधा दोहरा फायदा मिलेगा. न्यूनतम मजदूरी बढ़ने के साथ यह मामला कोर्ट में लंबित रहने के दौरान का छह महीने का महंगाई भत्ता भी उन्हें मिलेगा. बता दें कि वर्तमान में राष्ट्रीय न्यूनतम मजदूरी 4628 है जबकि अब दिल्ली में न्यूनतम मजदूरी 14842 हो गई है.







