रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान मीडिया से मुखातिब हुए. इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने महात्मा गांधी को लेकर भाजपा और आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) पर निशाना साधा. उन्होने कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विचारधारा से कोई लेना-देना नहीं हैं. वे गांधी की विचारधारा को नहीं मानते हैं. भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस के लोगों से इतना कहना चाहता हूं कि वो गोडसे किस दिन मुर्दाबाद कहेंगे.
http://पैन कार्ड को आधार से जोड़ने की समय सीमा बढ़ी, ऐसे कराएं लिंक
जिस दिन इन लोगों ने गोडसे को मुर्दाबाद कह दिया, उस दिन मैं मानूंगा कि वो गांधी का कितना सम्मान करते हैं. उन्होने कहा कि मैं आरएसएस और भाजपा के लोगों से कहता हूं कि वो सड़क और चौक-चौराहों पर खड़े हो, साथ मैं मोहन भागवत भी खड़े हो और गोडसे मुर्दाबाद या गांधी के हत्यारे मुर्दाबाद का नारा लगाएं तब मानूंगा कि वो गांधी से कितना प्रेम करते हैं. उन्होंने आगे कहा कि भाजपा, आरएसएस और विश्वहिंदू परिषद के नेताओं के घर में लगी गोडसे की तस्वीर और मूर्ति पर जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्रवाई करेंगे उस दिन मैं मान लूंगा कि नरेंद्र मोदी जी सच्चे गांधीवादी हो चुके हैं.
http://नवरात्र के 9 दिन पहने इन खास रंगों के कपड़े, बरसेगी मां की कृपा
#WATCH: Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel says,"The day BJP, RSS start raising slogan 'Godse murdabad'. I'll accept that they value Mahatma Gandhi. I will accept Modi ji has become true Gandhian when action is taken against those from RSS&VHP who keep Godse's idols in their homes." pic.twitter.com/6EV5glnKkQ
— ANI (@ANI) September 28, 2019







