नई दिल्ली. टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश का व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया है. एक्ट्रेस ने खुद इसके बारे में जानकारी दी है. तेजस्वी ने बताया कि हैकर मेरे व्हाट्सएप अकाउंट का इस्तेमाल अश्लील वीडियो कॉल्स के लिए कर रहा है. तेजस्वी ने स्पॉटबॉय से बातचीत में कहा- जिस व्यक्ति ने मेरा फोन हैक किया है, वो मेरे कॉन्टेक्ट के साथ बहुत ही दोस्ताना लहजे में बात कर रहा है. इसी के साथ वो एक लिंक शेयर कर रहा है, और उनसे कोड भेजने के लिए कह रहा है. फिर, जैसे ही वे उसे व्हाट्सएप पर कोड भेजते हैं, वह वीडियो कॉलिंग करता है. अगर आप वीडियो कॉल उठा लेते हैं तो आप देखेंगे की सामने से कोई इंसान गलत हरकतें कर रहा है.थी.
http://50 अंडे खाने की लगी थी शर्त, 42 के बाद बेहोश और अस्पताल में हो गई मौत
तेजस्वी ने बताया, कल मैं मीरा रोड में एक एपिसोड की शूटिंग कर रही तभी मुझे एक वीडियो कॉल आया, जैसे ही मैंने वीडियो कॉल का जवाब दिया तो देखा कि सामने कोई न्यूड आदमी खड़ा है. ये देख में घबरा गई. इंडस्ट्री से भी मेरे कई दोस्तों को भी ऐसे कई गंदे वीडियो कॉल्स गए हैं. तेजस्वी ने कहा- मुझे करिश्मा तन्ना, तान्या शर्मा सहित कई लोगों ने कॉल किया. वो सभी भी इससे शॉक्ड हैं. ये मेरे लिए बहुत ही शर्मनाक है क्योंकि, एक तो मैं लड़की ऊपर से एक्ट्रेस. मेरे कई दोस्तों ने मुझे कॉल किया और चिंता व्यक्त की. लेकिन इस सब के बाद उन लोगों का क्या जो मुझे बहुत क्लोज से नहीं जानते उनके ऊपर मेरा कैसा इम्प्रेशन पड़ा होगा. तेजस्वी ने कहा- मैंने साइबर क्राइम सेल को फोन किया और उन्होंने मुझे पास के पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करने के लिए कहा. मैं बहुत जल्द इसकी शिकायत करूंगी.
http://टी-20 में भारत के खिलाफ बांग्लादेश की पहली जीत, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त










