पिथौरा. स्थानीय वन परिक्षेत्र के ग्राम जम्हर निवासी कृष्ण कुमार बरिहा पिता गोकुल भालू के हमले से मारा गया. गुरुवार सुबह उनका क्षत-विक्षत शव जम्हर जंगल के कक्ष क्र 98 वन विकास निगम क्षेत्र में मिला. विगत मंगलवार को ग्राम जम्हर निवासी कृष्ण कुमार समीप के वन विकास निगम क्षेत्र के जंगल में फुटू और करील तोड़ने गया था. इस बीच हरे-भरे जंगल से अचानक एक विशालकाय भालू उसके समीप पहुंच गया. इससे पहले की कृष्णा भालू को देख भाग पता भालू उस पर टूट पड़ा और उसे प्राण निकलते तक नोचता रहा.
http://Samsung Galaxy M21 2021 Edition भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
इधर, कृष्णा के परिजन मंगलवार शाम से ही उसकी तलाश कर रहे थे पर आज गुरुवार को उक्त जंगल में कृष्णा का क्षत-विक्षत शव मिला. शव का चेहरा बुरी तरह नोच डाला गया था. जबकि मृतक के पास एक थैले में करील और गमछे में फुटू मिलने से स्पष्ट हुआ कि मृतक जंगल में फुटू और करील के लिए ही गया था. इधर, स्थानीय परिक्षेत्र अधिकारी एसआर निराला ने उक्त घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के परिजनों को नियमानुसार तत्काल 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दे दी गई है. शव को भी पोस्टमॉर्टम एवं पंचनामा के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.
http://अब आजीवन रहेगी छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रमाण-पत्र की वैधता







