আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

वेबसाइट सीजीहाट लोकार्पित, लोगों को घर बैठे ही मिलेंगे ताजे फल और हरी सब्जियां

Published on: April 16, 2020
---Advertisement---

रायपुर. लॉकडाउन की अवधि में लोगों को फल-सब्जी घर बैठे ही आसानी से उपलब्ध हो सके इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरूवार को अपने निवास कार्यालय में फल-सब्जी ऑनलाइन डिलीवरी वेबसाइट सीजीहाट का लोकार्पण किया. गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन को 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है. लॉकडाउन की अवधि में फल-सब्जी आदि की दुकानें खुली रखने की अनुमति दी गई है फिर भी फिजिकल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए यह अच्छा होगा कि फल एवं सब्जी की घर पहुंच सेवा ऑनलाइन आर्डर करने पर लोगों को मिल सके. इसके लिए छत्तीसगढ़ शासन की एजेंसी चिप्स द्वारा फल एवं सब्जी घर बैठे ऑनलाइन आर्डर करने और फल तथा सब्जी की घर पहुंच सेवा देने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल बनाया है जिसे सीजीहाट नाम दिया गया है जो http://cghaat.in पर उपलब्ध है.

http://6 और कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, 10 का एम्स में इलाज जारी

फल-सब्जी के वेंडर जो इस पोर्टल के माध्यम से सेवा देना चाहते हैं, वे इस पर ऑनलाइन अपना पंजीयन कर सकते हैं. कलेक्टर द्वारा उनका अनुमोदन होते ही वे इस पोर्टल के माध्यम से आर्डर प्राप्त करना तथा घर पहुंच सेवा देना प्रारंभ कर सकते हैं. वेडरों के लिए यह सुविधा निःशुल्क प्रदाय की जा रही है. फल-सब्जी खरीदने के इच्छुक ग्राहक इस पोर्टल पर पंजीयन करके अपने पसंद के वेंडर को ऑनलाइन आर्डर दे सकते हैं. ग्राहकों के लिए भी पंजीयन निःशुल्क है. फल एवं सब्जी का मूल्य ग्राहकों को ऑनलाइन दिखाई पड़ेगा, 150 रुपए से अधिक मूल्य की खरीदी पर कोई डिलीवरी शुल्क भी नहीं लगेगा. वेबसाइट में एसएमएस नोटिफिकेशन तथा आर्डर ट्रैकिंग की व्यवस्था भी की गई है. इसके अतिरिक्त किसी प्रकार की शिकायत होने पर ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे. वर्तमान में इसकी सेवाएं रायपुर शहर में उपलब्ध हैं, पर 1-2 दिन के अंदर प्रदेश के सभी बड़े शहरों में इस ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी. शीघ्र ही यह सेवा अन्य सामग्रियों जैसे दूध, किराना सामान, कपड़े, शहद, वनोपज, अण्डे आदि के लिए भी उपलब्ध होगी.

http://बिना राशनकार्ड भी जरूरतमंदों को राशन देने का फैसला, विधायक ने सीएम का माना आभार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now