रायपुर. मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश में उत्तर-पश्चिम से हवा का आगमन जारी है. इस कारण प्रदेश में न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है. अभी राजस्थान के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ वाले इलाके में एक विंड कॉन्फ्लिक्ट जोन बन रहा है. ऐसे में इस क्षेत्र में 3 और 4 फरवरी को बारिश की संभावना है.
https://VIDEO : अक्षरा का नया गाना ‘लड़कियों को यूं ना पटाया करो’ रिलीज
रायपुर, राजनांदगांव, बालोद, धमतरी और गरियाबंद जिले के उत्तरी हिस्सों में बूंदाबादी अथवा हल्की बारिश हो सकती है. इसका असर अधिक से अधिक कांकेर जिले तक होगा. वर्षा का मुख्य क्षेत्र बिलासपुर और सरगुजा संभागों में केंद्रित होगा। यहां कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. सरगुजा संभाग के एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है. दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कमजोर होगा और बरसाती तंत्र ओड़िशा की ओर आगे बढ़ जाएगा. प्रदेश के अधिकांश केंद्रों पर अभी दिन और रात का तापमान सामान्य से थोड़ा नीचे ही है.
https://खाद की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं, ओवर रेट में बेचे वह दुकान हो सील : अग्नि







