আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

हम पुलिस को आम जनता के और करीब लाना चाहते हैं : एसपी शुक्ला

Published on: September 19, 2019
---Advertisement---
रजिंदर खनूजा

पिथौरा. स्थानीय पुलिस थाना में जन चौपाल में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने कहा कि अब जिले के किसी भी पुलिस थाने में शिकायतकर्ता को निराश नहीं होने दिया जाएगा. कानून व्यवस्था और अपराध से संबंधित किसी भी समस्या का त्वरित निराकरण किया जाएगा. हम पुलिस को आम जनता के और करीब लाना चाहते हैं जिससे आम लोग अपनी बात पुलिस के समक्ष खुलकर रख सकें. जनसमस्या निवारण शिविर की तर्ज पर महासमुंद पुलिस द्वारा आयोजित शिकायत निराकरण शिविर में पहुंचे पुलिस अधीक्षक श्री शुक्ला ने स्थानीय पत्रकारों से खुलकर बात की. पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होने बताया कि जिले के सभी अनुविभाग मुख्यालयों के थानों में शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इन शिविरों का मकसद पुलिस और आम जनता आपस में और नजदीक आएं.

http://अधिक दर पर शराब की बिक्री, लवन और आरंग की दुकानों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

इस प्रयास से आम लोगों में पुलिस का भय खत्म होगा और वे अपनी बात पुलिस के समक्ष रख सकते हैं. चूंकि अपनी शिकायतों या अन्य कार्यों से आम लोग जिला मुख्यालय आकर उनसे मिल नहीं पाते इसलिए वे स्वयं आम लोगों की समस्या समाधान हेतु प्रतिमाह शिविर के माध्यम से उपस्थित रहेंगे. उन्होने कहा कि जिले के सभी पुलिस अफसरों और जवानों को थाना पहुंचने वाले प्रार्थियों से फ्रेंडली व्यवहार की नसीहत दी गई है. बावजूद कोई शिकायत आई तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने जिलेभर के नागरिकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें. उन्हें गलत रास्ते में जाने से रोकें और कानून की जानकारी दें जिससे वे बड़े होकर ईमानदार देशभक्त बनें.

http://INDvsSA : विराट के धमाके से जीता भारत, दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हराया

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now