दुर्ग. एक महिला ने काली और बदसूरत कह कर ताना मारने पर अपने पति की गला रेतकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना अमलेश्वर थाना अंतर्गत कापसी गांव की है. सोमवार सुबह अमलेश्वर पुलिस को सूचना मिली थी कि 40 वर्षीय अनंत सोनवानी की किसी ने हत्या कर दी है. सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पत्नी ने पुलिस को बताया कि रात में वह कुछ समय के लिए बाहर निकली थी. जब लौटी तो देखा पति कमरे में मरा हुआ पड़ा है.
https://Kawasaki ने भारत में लॉन्च की अपनी सबसे सस्ती रेट्रो बाइक, जानिए कीमत
वहीं अनंत के बेटे ने बताया कि उसकी सौतेली मां संगीता ने सुबह 6 बजे रोते हुए सबको बताया. पुलिस ने संदेह के आधार पर संगीता से सख्ती से पूछा की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसने बताया कि शादी के बाद से ही अनंत उससे मारपीट करता था. वह उसे काली होने और लड़के जैसा दिखने का ताना मारता था. इसके चलते उसने उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने हत्या के 24 घंटे अंदर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 302 और 201 के तहत केस दर्ज किया और उसे जेल भेज दिया.
https://SA सीरीज से हुड्डा-पांड्या बाहर, इन खिलाड़ियों को मिला मौका







