रायपुर. लोक निर्माण विभाग ने अपने एक एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को बर्खास्त कर दिया है. इंजीनियर को बर्खास्त करने के आदेश शुक्रवार को जारी कर दिए गए. आदेश के मुताबिक विभाग में पदस्थ इंजीनियर राकेश कुमार वर्मा की सेवाओं को अब खत्म कर दिया गया है. वर्मा के खिलाफ 12 साल पहले साल 2007-08 में शिकायत की गई थी. दस्तावेजों की जांच और कोर्ट में मामला पेंडिंग होने की वजह से उन पर कार्रवाई करने में वक्त लगा. राकेश कुमार वर्मा ने खुद को अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंधित बताया था.
https://मानव-हाथी द्वंद को रोकने महासमुंद-बलौदाबाजार में स्पेशल टास्क फोर्स क्यों नहीं?
एक उच्च स्तरीय छानबीन समिति ने वर्मा के जाति प्रमाण पत्र की जांच की. वर्मा के पूरे परिवार के पुराने रिकॉर्ड को जांचा परखा गया. जांच समिति के अधिकारियों ने पाया कि इंजीनियर ने जो जाति प्रमाण पत्र दिया था, उसे गलत ढंग से हासिल किया गया है. अनुसूचित जनजाति वर्ग का न होते हुए भी प्रमाण पत्र में इसी वर्ग का उल्लेख किया गया. आरक्षण के नियमों के तहत विभाग में नौकरी भी हासिल की. चूंकि जांच समिति ने जाति प्रमाण पत्र को ही फर्जी घोषित कर दिया इसलिए इंजीनियर को अब नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया.
https://कोरोना से मृत व्यक्तियों के परिजनों को 50 हजार रुपए मिलेगी अनुदान सहायता राशि







