महासमुंद. विक्षिप्त, निराश्रित और जरूरतमंद लोगों की सेवा में पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग, स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय युवा वर्ग भी उल्लेखनीय प्रदर्शन कर रहा है. जानकारी के मुताबिक जिले में इन दिनों तालाबंदी की स्थिति है और संक्रमण फैलने के भय के चलते बड़ी संख्या में मजदूरों सहित कुछ ऐसे स्थानीय निवासी भी दैनिक आहार कि पूर्ति कर पाने में असमर्थ दिखलाई पड़ते हैं. पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग के उप संचालक धर्मेंद्र साहू ने बताया कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में जरूरतमंदों की समस्या को देखते हुए विभाग द्वारा विक्षिप्त एवं निराश्रितों के लिए प्रतिदिन गर्म एवं पौष्टिक भोजन की निशुल्क व्यवस्था की जा रही है. गुरूवार को विभाग द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं से संपर्क होने पर तत्काल सेवा के लिए घनश्याम सोनी, जैनेन्द्र चंद्राकर, अखिलेश लूनिया, आकाश प्रजापति एवं प्रिंस चक्रधारी को शहर के अकेशिया होटल से लगी गली,
http://समस्त निजी अस्पताल एवं नर्सिंग अधिग्रहण संबंधी आदेश निरस्त
त्रिमूर्ति कॉलोनी के आस-पास, बजरंग मंदिर के समीप व तहसील कार्यलय के पास क्रमशः दो जरूरतमंद महिलाओं व सहित दो विक्षिप्त महिला व पुरुष एवं एक निराश्रित व्यक्ति को खाना खिलाने हेतु सहयोग लिया जा रहा है. पहले साबुन से हाथ धुलवाए गए उसके बाद गर्म व ताजा भोजन परोसा गया. इसी तरह स्थानीय युवा भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं. सुशील अग्रवाल ने बताया कि वे अपने साथियों वासु शर्मा, अमन वर्मा, राहुल भोई, तस्लीम और सोमू शर्मा के साथ पिछले 2 दिनों से स्वयं के खर्च पर चौक-चौराहों में ड्यूटी कर रहे पुलिस के जवान को पानी बोतल, बिस्किट उपलब्ध करा रहे हैं. उन्होने बताया कि नगर के विभिन्न चौक-चौराहे और नयापारा स्थित टाउन हॉल में बाहर से आकर ठहरे जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट वितरित कर रहे हैं.







