আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

वोडाफोन-आइडिया ऑफर, दूसरों का अकाउंट रिचार्ज कर कमाएं पैसे

Published on: April 10, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. वोडाफोन-आइडिया ने अपने यूजर्स को फायदा पहुंचाने के लिए रिचार्ज फॉर गुड प्रोग्राम की शुरुआत की है. इस प्रोग्राम का उद्देश्य कोरोना लॉकडाउन के दौरान ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को रिचार्ज सुविधा पहुंचाने का है. इसके तहत सब्सक्राइबर्स दूसरे प्रीपेड अकाउंट को रिचार्ज कर पैसे कमा सकते हैं. कंपनी ये पैसा कैशबैक के रूप में देगी. वोडाफोन ने कहा है कि ये ऑफर केवल 30 अप्रैल के लिए ही जारी किया गया है. वोडाफोन-आइडिया की तरफ से मौजूदा कस्टमर द्वारा किसी दूसरे के अकाउंट को रिचार्ज करने पर 6 प्रतिशत तक कैशबैक ऑफर किया जा रहा है.

http://अक्षय ने फिर बढ़ाए मदद के हाथ, बीएमसी को दिए 3 करोड़

ये रिचार्ज मायवोडाफोन या मायआइडिया ऐप के जरिए किया जाना जरूरी है. वोडाफोन द्वारा #रिचार्जफॉरगुड प्रोग्राम को मायवोडाफोन ऐप में एक बैनर के जरिए प्रमोट किया जा रहा है. कैशबैक पाने के लिए कंपनी के सब्सक्राइबर्स को अलग से रजिस्टर करने या किसी दूसरे ऐप को इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं है. मौजूदा ग्राहकों को केवल रिचार्ज करना है और यूजर्स के अकाउंट में कैशबैक अमाउंट 96 घंटों के अंदर पहुंच जाएगा. बता दें कि इससे पहले जियो अपने यूजर्स के लिए इस तरह की सर्विस पेश कर चुकी है.

http://सूखा खाद्यान्न वितरण में अनियमितता, चार प्रधानपाठक निलंबित

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now