আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

64MP कैमरा वाला Vivo Y53s भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Published on: August 10, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. बजट स्मार्टफोन Vivo Y53s को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसे एक ही स्टोरेज वेरियंट में लॉन्च किया गया है. वीवो Y53s के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 19,490 रुपए है. फोन को डीप सी ब्लू और फैंटास्टिक रैंबो कलर में खरीदा जा सकता है. फोन की बिक्री अमेजन, फ्लिपकार्ट, पेटीएम, टाटा क्लिक और वीवो के ऑनलाइन स्टोर से शुरू हो गई है. लॉन्चिंग ऑफर के तहत Vivo Y53s को HDFC बैंक के कार्ड के साथ 1,500 रुपए के कैशबैक के साथ खरीदा जा सकता है. फोन के साथ जियो की ओर से 7,000 रुपए का ऑफर है. वीवो Y53s में एंड्रॉयड 11 आधारित Funtouch OS 11.1 है। इसके अलावा इसमें 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है.

http://Bajaj Dominar 250 का Dual Tone Edition भारत में लॉन्च, जानिए क्या है खास

डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है. इसके अलावा फोन में मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा. कैमरे की बात करें तो Vivo Y53s में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/.79 है. वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है जिसका अपर्चर f/2.4 है. तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है. सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए वीवो के इस फोन में 4G LTE, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ v5, GPS और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट है. फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 5000mAh की बैटरी है जो 33W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

http://इतनी गर्मी बढ़ेगी कि मुश्किल होगा इंसानी जीवन को बचा पाना!

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now