আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Vivo Y3s भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन

Published on: October 19, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. वीवो ने अपने नए स्मार्टफोन Vivo Y3s को भारत में लॉन्च कर दिया है.इसकी कीमत 9,490 रुपए रखी गई है और इसे एक ही वेरियंट 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज में खरीदा जा सकेगा. फोन की बिक्री तमाम ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से शुरू हो गई है. इसे पर्ल व्हाइट, मिंट ग्रीन और स्टेरी ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है. इस नए फोन में 6.51 इंच की एचडी प्लस हालो फुल व्यू डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1600×720 पिक्सल है. फोन में एंड्रॉयड 11 आधारित Funtouch OS 11 दिया गया है.

https://Tata Punch भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और खासियत

इसके अलावा इसमें मीडियाटेक हीलियो Helio P35 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा. इसमें डुअल कैमरा सेटअप है. रियर पैनल पर 13 मेगापिक्ल का सिंगल कैमरा और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का है. रियर कैमरे के साथ फ्लैश लाइट है और AI का भी सपोर्ट है. कैमरे के साथ ब्यूटी, फोटो, वीडियो और टाइम लैप्स जैसे मोड्स मिलेंगे. इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, एफएम रेडियो, 4जी और माइक्रो यूएसबी का सपोर्ट है. फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 10W की चार्जिंग का सपोर्ट है.

https://Vivo V21 का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now