আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

EIS सपोर्ट के साथ Vivo Y35 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Published on: August 31, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. Vivo Y35 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसमें Agate ब्लैक और Dawn गोल्ड कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. इसके 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 18,499 रुपए है. लॉन्चिंग ऑफर्स के रूप में 31 सितंबर तक ग्राहकों को ICICI/SBI/Kotak /OneCard पर 1000 रुपए का कैशबैक भी मिलेगा. इसमें 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस 2.5D कर्व डिस्प्ले दी गई है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. इसमें 6 nm वाला Snapdragon 680 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 12 का सपोर्ट दिया गया है. साथ ही Vivo Y35 में Multi Turbo और अल्ट्रा गेम मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसमें सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक का सपोर्ट भी दिया गया है.

https://सीईओ बोले- सीएम को गेड़ी चढ़ने, पोरा-तीजा में नाचने से फुर्सत नहीं; नोटिस

इसमें 8 जीबी की रैम मिलती है और इसे 3 जीबी तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है. साथ ही फोन की स्टोरेज को भी माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ा सकते हैं. इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जो इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन (EIS) सपोर्ट के साथ आता है. साथ ही फोन में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है. इसमें सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसमें 5000mAh की बैटरी मिलती है, जो 44W फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है. फोन की अन्य कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें  4G, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5, GPS और GLONASS के साथ USB टाइप-सी पोर्ट का सपोर्ट मिलता है.

https://गला दबाकर हुई सिंगर वैशाली बलसारा की हत्या, पीएम रिपोर्ट से खुलासा

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now