আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

5000mAh बैटरी के साथ Vivo Y33T भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

Published on: January 12, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. वीवो ने Vivo Y33T को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी कीमत 18,990 रुपए रखी गई है और फोन को एक ही वेरिएंट 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज में पेश किया गया है. मिडडे ड्रीम और मिरर ब्लैक कलर में इसे खरीदा जा सकेगा. फोन की बिक्री अमेजन, फ्लिपकार्ट और वीवो के स्टोर से खरीदा जा सकता है. इसमें FunTouch OS 12 है. इसके अलावा इस फोन में 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2408 पिक्सल है. डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है. फोन में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है. इसके साथ 4 जीबी एक्सटेंडेड रैम की भी सुविधा है.

https://Samsung Galaxy S21 FE भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Vivo Y33T में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है. दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है. सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.0, GPS/A-GPS, FM रेडियो और USB टाईप-सी पोर्ट है. फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है. फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 18W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है.

https://Moto G71 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now