नई दिल्ली. वीवो का नया और बजट स्मार्टफोन Vivo Y21T भारत में लॉन्च हो गया है. इसकी बिक्री वीवो के ऑनलाइन स्टोर के अलावा अन्य रिटेल स्टोर और ई-स्टोर से शुरू हो गई है. इसकी कीमत 16,490 रुपए रखी गई है. फोन को एक ही वेरियंट 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज में पेश किया गया है. इसे मिडनाइट ब्लू और पर्ल व्हाइट कलर में खरीदा जा सकता है. इसमें एंड्रॉयड 11 Funtouch OS 12 है. इसके अलावा इसमें 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2408×1080 पिक्सल है. डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है.
https://बच्ची ने पहली बार खाया पिज्जा, मजेदार रिएक्शन ने जीता लोगों का दिल
फोन में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा. मेमोरी की स्टोरेज से रैम को 1 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है. वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और तीसरा लेंस 2 मेगापक्सल का डेफ्थ है. सेल्फी के लिए Vivo Y21T में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/1.8 है. इस फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 18W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है. कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ, 3.5एमएम का हेडफोन जैक और जीपीएस दिया गया है.
https://पीएम किसान की 10वीं किस्त के 2000 रुपए नहीं आए खाते में? तुरंत करें ये काम










