नई दिल्ली. वीवो ने अपने नए बजट स्मार्टफोन Vivo Y21A को भारत में लॉन्च कर दिया है. वीवो Y21A को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है, लेकिन कीमत के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है. इसे डायमंड ग्लो और मिडनाइट ब्लू कलर में खरीदने का मौका मिलेगा. फोन को सिर्फ एक ही रैम स्टोरेज (4GB+64GB) में पेश किया गया है. इसमें एंड्रॉयड 11 आधारित Funtouch OS 11.1 है. इसमें 6.51 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है.
https://BMW X3 SUV भारत में लॉन्च, 6.6 सेकेंड में 100 की रफ्तार
इसमें मीडियाटेक हीलियो P22 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा. फोन के रैम को भी 1 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है. इसमें दो रियर कैमरे हैं जिनमें से एक 13 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.2 है. वहीं दूसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है. फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5 और GPS मिलेगा. फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 18W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है.
https://भारत में कम्युनिटी स्प्रेड के स्तर पर पहुंचा ओमिक्रॉन : INSACOG










