नई दिल्ली. Vivo ने भारत में Vivo Y20A लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन की कीमत 11,490 रुपए रखी गई है. इसे ग्राहक दो कलर वेरिएंट्स ब्लू और व्हाइट में खरीद सकते हैं. वीवो Y20A को ग्राहक वीवो इंडिया ई-स्टोर सहित दूसरे रीटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं. ई-कॉमर्स वेबसाइट पर ये स्मार्टफोन उपलब्ध होगा. इसकी बिक्री 2 जनवरी से शुरू हो रही है. इसे सिर्फ एक मेमोरी वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसमें 3GB रैम के साथ 64GB की स्टोरेज दी गई है. इस स्मार्टफोन में 6.51 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है. ये स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 439 प्रोसेसर के साथ आता है.
http://समंदर किनारे हिना खान ने कराया बोल्ड फोटोशूट, देखिए तस्वीरें
Vivo Y20A में Android 10 बेस्ड Funtouch OS 11 दिया गया है. फोन में माइक्रो एसडी कार्ड का सपोर्ट दिया गया है. इसमें फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का है, दूसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है, जबकि तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है. सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है और इसके साथ 10W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है. कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में माइक्रो यूएसबी पोर्ट, ब्लूटूथ 4.2, एफएम रेडियो जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है.
http://Jio यूजर्स को नए साल का तोहफा, किसी भी नंबर पर लोकल कॉल्स फ्री










