আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Vivo Y19 ट्रिपल रियर कैमरा और पावरफुल बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

Published on: November 16, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. वीवो ने अपनी Y सीरीज़ में नया फोन जोड़ते हुए भारत में Vivo Y19 लॉन्च कर दिया है. मिड-रेंज वाले इस फोन में दमदार बैटरी, नॉच डिस्प्ले और तीन कैमरे जैसे फीचर्स दिए गए हैं. वीवो ने Y19 की कीमत 13,990 रुपए में रखी है. इस फोन को 4GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया है. इस फोन में 6.53 इंच का FHD+ डिस्प्ले डिस्प्ले दिया गया है, जिसका असपेक्ट रेशियो 19.5:9. डिस्प्ले का स्क्रीन रेजोल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल है. यह फोन में ऑक्टा core MediaTek Helio P65 प्रोसेसर पर काम करता है. फोन में स्टोरेज को 256GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है. ये फोन एंड्रॉयड 9 Pie पर काम करता है.

http://सभी कर्मचारियों को एक ही दिन मिलेगी सैलरी, मोदी सरकार कर रही है तैयारी

वीवो Y19 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें f/1.78 अर्पचर के साथ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का AI super वाइड-angle सुपर वाइड एंगल और 2 मेगापिक्सल का super मैक्रो लेंस दिया गया है. फ्रंट कैमरे के तौर पर सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है. इसके अलावा फोन के बैक पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स दिए गए हैं. पावर के लिए फोन में 5,000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G LTE सपोर्ट के साथ डुअल सिम स्लॉट, वाईफाई, ब्लूटूथ 5.0 और GPS दिए गए हैं.

http://निगम मंडलों की नियुक्ति शुरु, छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष बने महेंद्र छाबड़ा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now