আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

64MP एंटी शेक कैमरे के साथ Vivo Y100 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

Published on: February 18, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. वीवो ने अपने नए स्मार्टफोन Vivo Y100 को भारत में लॉन्च कर दिया है. फोन को पैसिफिक ब्लू और ट्विलाइट गोल्ड कलर के अलावा मेटल ब्लैक कलर में पेश किया गया है. इसके 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 24,999 रुपए रखी गई है और इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट, अमेजन के अलावा वीवो के ऑनलाइन स्टोर से शुरू हो गई है. यह पहला फोन है जो कि कलर चेंजिग फीचर के साथ आता है. फोन के साथ Kotak Mahindra, HDFC, ICICI और SBI के साथ 1,500 रुपये का कैशबैक मिलेगा. इसमें 6.38 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है. डिस्प्ले के साथ HDR10+ का सपोर्ट है और इसकी पीक ब्राइटनेस 1300 निट्स है.

https://दीपिका-प्रभास स्टारर ‘प्रोजेक्ट के’ की रिलीज डेट आउट

इसमें मीडियाटेक Dimensity 900 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए Mali G68 GPU दिया गया है. इसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है. इसमें एंड्रॉयड 13 आधारित FunTouchOS 13 है. इसमें तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का कैमरा है, जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) है. कैमरे के साथ एंटी शेक कैमरा है और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन है. कैमरे के साथ स्पेशल नाइट मोड है और कैमरे से आप 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकेंगे. दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का और तीसरा लेंस भी 2 मेगापिक्सल का है. फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसमें 4500mAh की बैटरी है जिसके साथ 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग है. फोन में टाईप-सी पोर्ट है.

https://शिंदे गुट को मिला ‘शिवसेना’ नाम और ‘तीर-कमान’ चिह्न

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now