नई दिल्ली. Vivo Y02 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. फोन के 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपए है. फोन की वीवो ई-स्टोर से खरीदा जा सकेगा. यह फोन आर्किड ब्लू और कॉस्मिक ग्रे कलर ऑप्शन में मिलता है. इसके साथ एंड्रॉयड 12 (Go एडीशन) आधारित Funtouch OS 12 मिलता है. इसमें 6.51 इंच का एचडी प्लस IPS LCD डिस्प्ले मिलता है, जो (720×1600) पिक्सल रिजॉल्यूशन और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है. डिस्प्ले के साथ आई प्रोटेक्शन मोड का सपोर्ट है. फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर और 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है.
https://पलक तिवारी के इस वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया हंगामा
हालांकि, स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी बढ़ाया जा सकता है. इस फोन में सिंगल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है. कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट का सपोर्ट है. इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर है. इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10 वाट की चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. फोन में 5 वाट की रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी है. फोन में कनेक्टिविटी के लिए डुअल सिम सपोर्ट, 4जी, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और 3.5 एमएम ऑडियो जैक के साथ माइक्रोयूएसबी चार्जिंग सपोर्ट मिलता है.
https://भानुप्रतापपुर विधानसभा उप निर्वाचन में 71.74 प्रतिशत मतदान










